1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में ताजा हिंसा में युवक की मौत, मरने वालों की संख्या 66 हुई

कश्मीर में ताजा हिंसा में युवक की मौत, मरने वालों की संख्या 66 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2016 02:42 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 02:42 pm IST

युवक की मौत के साथ ही कश्मीर घाटी में जारी अशांति में मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 66 हो गयी है।

KASHMIR- India TV Hindi
KASHMIR

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुये ताजा संघर्षों में आज एक युवक की मौत हो गयी। यह घटना गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आज यहां स्थिति की समीक्षा के लिए पहुंचने के दिन ही घटित हुयी। युवक की मौत के साथ ही कश्मीर घाटी में जारी अशांति में मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 66 हो गयी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, सीने में प्लास्टिक की गोली लगने के कारण घायल हुये आमिर बशीर को यहां एसएमएचएस अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक पुलवामा जिले में पोहू गांव का निवासी था जहां आज सुबह सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्ष हुआ।

अंतिम खबर आने तक संघर्षों में कई अन्य लोग के घायल होने की बात कही गयी है।

दक्षिण कश्मीर मैं अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के एक दिन बाद 9 जुलाई से शुरू हुये संघर्षों में 66 लोगों के मारे जाने के अलावा कई हजार अन्य लोग घायल हुये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत