1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायरल सच: हनुमान भक्त को मुस्लिम IPS ने पीटा?

वायरल सच: हनुमान भक्त को मुस्लिम IPS ने पीटा?

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2017 11:05 am IST,  Updated : May 04, 2017 11:05 am IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक शख्स की पिटाई कर रहा है। पिटने वाला शख्स बजरंग बली के जयकारे लगा रहा है।

Viral Sach- India TV Hindi
Viral Sach

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक शख्स की पिटाई कर रहा है। पिटने वाला शख्स बजरंग बली के जयकारे लगा रहा है। दावा किया जा रहा है कि हनुमान भक्त की पिटाई करने वाले दो पुलिस अधिकारी मुस्लिम समुदाय से हैं। दावा ये भी है कि ये वीडियो हनुमान जयंती के दिन का है यानि 11 अप्रैल 2017 का जिसे देखकर लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। लिहाज़ा इंडिया टीवी ने इस वायरल वीडियो की तहकीकात की और जो सच सामने आया वो आपको हैरान कर देगा। (दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी)

ये वीडियो सिर्फ 31 सेकेंड का है लेकिन बडा विस्फोटक है। दावा किया जा रहा है कि एक हनुमान भक्त को हनुमान जयंती के दिन शोभा यात्रा निकालने की सजा बंगाल पुलिस दे रही है। वीडियो के साथ ये भी लिखा है - क्या बीरभूम पाकिस्तान या बांग्लादेश का हिस्सा है? इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने दो पुलिस अधिकारी का नाम भी लिखा है - पश्चिम बंगाल में तैनात आईपीएस ऑफिसर निशत परवेज और फरहत अब्बास। ये वीडियो पश्चिम बंगाल में जंगल की आग की तरह फैल रहा है जिससे हिंदुओं की भावना आहत हो रही है।

बता दें हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान पुलिस ने बीरभूम में लाठीचार्ज किया था। बंगाल में इस वीडियो का गंभीर असर हो सकता है इसलिए इंडिया टीवी ने इस वीडियो की जांच का फैसला लिया। कोलकाता में मौजूद इंडिया टीवी संवाददाता अनुपम मिश्र ने इसकी तहकीकात शुरू की और वीडियो से जुड़े हर पहलु की जांच की।

हमारी तहकीकात से  पता चला कि इस वायरल वीडियो को सबसे पहले 30 सितंबर 2014 को अपलोड किया गया था। ये तीन साल पुराना वीडिया है। मतलब ये वीडियो इस साल के हनुमान जयंती का नहीं है। तो अब सवाल ये है कि अगर वीडियो में निशत परवेज नहीं हैं तो कौन है? इंडिया टीवी की टीम वायरल वीडियो की फिर से जांच की। लोगों की बातचीत को ध्यान से सुना, सारे लोग हिंदी बोल रहे थे। इनकी बातचीत से लगा इस वीडियो का रिश्ता उत्तर प्रदेश या मध्यप्रदेश है। यहां से हमारी पड़ताल मध्य प्रदेश पहुंची। इंडिया टीवी संवाददाता पुष्पेंद्र वैद्य ने वीडियो में मौजूद उस अधिकारी को ढूंढ निकाला जो इस वीडियो में लाठी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इनका नाम सुनील तिवारी है, ये मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एडिसनल एसपी हैं।

इंडिया टीवी तहकीकात से साबित हुआ कि मध्य प्रदेश का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में जहर घोल रहा है, जिसे दिखाकर लोगों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश हो रही है। ऐसे वीडियो से सावधान रहने की जरूरत है। जबतक सच्चाई पता न हो उसे शेयर न करें।

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?

लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत