नई दिल्ली: हिंदुस्तान में पहली बार अर्ली वार्निंग कंट्रोल सिस्टम से युक्त बड़े विमान में हवा में ही ईंधन भरने का कारनामा कर भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर अपनी ताकत का परिचय दिया है। अभी तक फाइटर जेट में उड़ान के दौरान हवा में रिफ्यूलिंग भारत में नहीं होती थी लेकिन भारत में पहली बार बड़े विमान में एयर टू एयर रिफ्यूल किया गया है। वायुसेना के स्वदेशी एम्ब्रायर ट्रांसपोर्ट विमान ने यह कारनामा कर एक नई उपलब्धि हासिल की है।
वायुसेना के विमान के जरिए पहली बार एयर टू एयर रिफ्यूलिंग का काम हुआ है। रोडियो तकनीकि नैविगेशन सिस्टम के जरिए एक विमान से दूसरे विमान में ईंधन भरा गया। इससे पहले विमानों को ईंधन के लिए लैंडिंग की जरूरत पड़ती थी। लेकिन वायुसेना के इस कारनामे से अब विमानों को लैंड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हवा में उड़ते हुए विमानों में ईंधन भरा जा सकेगा।
देखें वीडियो