1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में वीकेंड पर लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में वीकेंड पर लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2020 11:35 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 11:35 am IST

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अंडमान-निकोबार प्रशासन ने एक अगस्त से सप्ताहांत में पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में वीकेंड पर लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी- India TV Hindi
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में वीकेंड पर लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी Image Source : PTI

पोर्ट ब्लेयर: कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अंडमान-निकोबार प्रशासन ने एक अगस्त से सप्ताहांत में पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव चेतन बी सांघी ने मंगलवार को जारी किए गए आदेश में कहा है कि जब तक केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति में सुधार नहीं होता है तब तक शनिवार और रविवार को कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे। 

आदेश में कहा गया है कि सभी कारोबारी प्रतिष्ठान, दुकानों के साथ-साथ यातायात प्रतिबंधित रहेगाा। हालांकि, इससे अनिवार्य सेवाओं वाले लोगों और अनिवार्य वस्तुओं वाली दुकानों को छूट दी गई है। आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को भी छूट प्रदान की गई है। 

एक हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इसी बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में वायरस से 25 लोग और संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 363 हो गई। कुल 363 मामलों में से 170 लोगों का इलाज चल रहा है और 192 लोग बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत