1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में पिछले 7 दिनों से Coronavirus से मौत पर विराम, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

नोएडा में पिछले 7 दिनों से Coronavirus से मौत पर विराम, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 11:09 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 11:09 am IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है। यहां इस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आयी है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

Noida: Active COVID-19 cases 719, recovery rate nears 85 pc- India TV Hindi
Noida: Active COVID-19 cases 719, recovery rate nears 85 pc Image Source : PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है। यहां इस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आयी है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। यह आंकड़ा पांच हजार के करीब पहुंच गया है। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि हालांकि राहत वाली बात यह है कि यहां मृत्यु दर का आंकड़ा घट रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कोविड-19 के 4,904 मरीजों में से 40 की मौत हुई है। गौतम बुद्ध नगर में संक्रमित मरीजों में से 4,145 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 84.5 है। डॉ. ओहरी ने बताया कि कुल संक्रमित मरीजों में से 719 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। सीएमओ में बताया कि उत्तर प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 62.2 है। मौत का आंकड़ा दो प्रतिशत है जबकि अब भी 37.8 प्रतिशत मरीज संक्रमित हैं। 

उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए लगातार शिविर लगाकर जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 413 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं।

जिले में लागू धारा 144 तथा लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सघन जांच की। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण जिले में धारा 144 और लॉकडाउन लागू है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सघन जांच करते हुए 1,809 वाहनों का चालान काटा जबकि छह वाहन जब्त किए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 2,26,100 रुपए जुर्माना वसूला है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत