1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के एक गेस्ट हाउस से कोरोना पॉजिटिव विदेशी मरीज फरार, 59 अन्य क्वारंटीन किये गए

मुंबई के एक गेस्ट हाउस से कोरोना पॉजिटिव विदेशी मरीज फरार, 59 अन्य क्वारंटीन किये गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 09:01 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 09:01 am IST

सरकार की सख्ती के बावजूद मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। दरअसल, मुंबई के पॉश इलाके कुलाबा के एक गेस्ट हाउस से कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया।

Corona patient escape from a guest house in Mumbai- India TV Hindi
Corona patient escape from a guest house in Mumbai Image Source : PTI

मुंबई: सरकार की सख्ती के बावजूद मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। दरअसल, मुंबई के पॉश इलाके कुलाबा के एक गेस्ट हाउस से कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह फरार हो गया। गेस्ट हाउस से फरार कोरोना पॉजिटिव मरीज सूडान का नागरिक बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस की 2 टीम जांच में जुटी हुई है। इस मामले में बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर ने गेस्ट हाउस के मालिक पर FIR दर्ज कराई है।

Related Stories

वहीं 59 अन्य विदेशी नागरिकों को क्वारंटीन किया गया है। इस बीच मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 717 नये मामले सामने आये, जो दो महीनों से अधिक समय में किसी एक दिन की सबसे कम संख्या है। वहीं, इस महामारी से महानगर में 55 और लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी ने यह जानकारी दी। 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक शहर में कोविड-19 के 717 नये मामले सामने आने के साथ अब तक यहां संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,10,846 पहुंच गई, जबकि संक्रमण से 55 और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 6,184 हो गई है। 

बीएमसी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त होने पर 2,467 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई । इस तरह इस रोग से उबरने वाले लागों की कुल संख्या बढ़ कर 8,4411 हो गई है। महानगरपालिका के मुताबिक शहर में अभी 20,251 इलाजरत मामले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।