1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्यों मनाया जाता है नेवी डे? वजह है ये एक ऑपरेशन और इसकी शौर्य गाथा

क्यों मनाया जाता है नेवी डे? वजह है ये एक ऑपरेशन और इसकी शौर्य गाथा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2018 12:27 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 12:28 pm IST

4 दिसंबर को हर साल भारत में नौसेना दिवस (नेवी डे) मनाया जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आखिर नेवी डे क्यों मनाया जाता है? आज जान लीजिए।

भारतीय नौसेना- India TV Hindi
भारतीय नौसेना Image Source : INDIAN NAVY

4 दिसंबर! इस दिन हर साल भारत में नौसेना दिवस (नेवी डे) मनाया जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आखिर नेवी डे क्यों मनाते हैं? आज जान लीजिए। नेवी डे की स्थापना की रूप रेखा 1971 में तैयार की गई। हालांकि, तब कोई ये नहीं जानता था कि जो शौर्य गाथा नेवी गढ़ रही है, उसे भविष्य में नेवी डे के तौर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

 
वो साल 1971 था, भारत के साथ पाकिस्तान, सीमाओं समेत अपने तमाम विवादों का हल गोले-बारूद, हथियार और खून में तलाशने लगा था। तब 4 दिसंबर, 1971 को नेवी ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ‘ट्राइडेंट’ चलाया था। ऑपरेशन ‘ट्राइडेंट’ में भारतीय नेवी ने पाकिस्तान के छक्के छुडा दिए। और, भारतीय नौसेना की उसी जीत के उत्सव में जश्न के रूप में नेवी डे मनाया जाता है।

पाकिस्तान ने 3 दिसंबर 1971 को भारत के हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में हमला कर युद्ध आरंभ किया था। और, इसी युद्ध में आखिरी आहुति भारतीय जल सेना ने दी थी। इंडियन नेवी ने पाकिस्तानी को जवाब देने के लिए ऑपरेशन ‘ट्राइडेंट’ के तहत पाकिस्‍तानी नौसेना के मुख्‍यालय को निशाने पर लिया था, जो कराची में था।

भारत ने कराची पर रात में हमला करने की प्लानिंग की थी। क्योंकि, पाकिस्तान के पास ऐसे विमान नहीं थे, जो रात में बमबारी कर सकें। युद्ध में पाकिस्तान के 5 नौसेनिक मारे गए और 700 से ज्यादा घायल हुए थे। लेकिन, भारत माता के सपूतों को कुछ नहीं हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत