1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में Coronavirus संक्रमितों की संख्या 900 के पार, सामने आए 42 नए मामले

कर्नाटक में Coronavirus संक्रमितों की संख्या 900 के पार, सामने आए 42 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2020 02:53 pm IST,  Updated : May 12, 2020 02:53 pm IST

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले 900 के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हासन में जहां एक भी मामला सामने नहीं आया था, वहां संक्रमण के पांच मामले सामने आए हैं। 

With 42 new COVID-19 cases, tally rises to 904 in Karnataka- India TV Hindi
With 42 new COVID-19 cases, tally rises to 904 in Karnataka Image Source : PTI

नई दिल्ली: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले 900 के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हासन में जहां एक भी मामला सामने नहीं आया था, वहां संक्रमण के पांच मामले सामने आए हैं। 

Related Stories

विभाग ने बुलेटिन में कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर 12 बजे तक कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आए । अभी तक कोविड-19 के 904 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें जान गंवाने वाले 31 लोग और वे 426 लोग शामिल हैं, जिन्हें ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।’’ इन नए 42 मामलों में कम से कम चार बच्चे हैं।

इस बीच कर्नाटक और केरल ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के कदमों पर चर्चा की और रोगियों को बेहतर उपचार तथा महामारी को रोकने के लिए सूचना साझा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डी के सुधाकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा से बात की और रोगियों का पता लगाने, जांच तथा बीमारी के उपचार को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। 

उन्होंने लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के बाद उत्पन्न होने वाली चुनौतियों तथा इनके समाधान पर भी चर्चा की। इसमें कहा गया कि 50 मिनट तक चली इस चर्चा में दोनों मंत्रियों ने महामारी को रोकने, इसके उपचार के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की तथा एक-दूसरे के साथ संबंधित ब्योरा साझा किया। 

दोनों मंत्री नियमित तौर पर संपर्क में रहने और बीमारी नियंत्रण तथा रोगियों के बेहतर उपचार से संबंधित सूचना के आदान-प्रदान को लेकर भी सहमत हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत