लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर रविवार सुबह उस समय हड़कम्प मच गया, जब मुख्यमंत्री के गृह जिले इटावा से आए एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ते देख वहां तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद वह घर लौट गया। वहां पहुंचते ही बैंक वाले फिर आ धमके और पैसा जमा करने के लिए कहने लगे। इसके बाद वह फिर लखनऊ आया। युवक का कहना है कि मुख्यमंत्री से उसकी मुलाकात हुई, पर बात नहीं बनी। इसलिए उसने जहर खा लिया।
पुलिस अधिकारियों का हालांकि कहना है कि उसकी रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई थी। इस कारण उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पाकर सीएमओ एस.एन.एस. यादव भी सिविल अस्पताल पहुंचे और युवक के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।