1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोविड-19: चिड़ियाघरों को हाइअलर्ट पर रहने की सलाह दी गई, संदिग्ध मामलों में नमूने लेने को कहा

कोविड-19: चिड़ियाघरों को हाइअलर्ट पर रहने की सलाह दी गई, संदिग्ध मामलों में नमूने लेने को कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 01:34 pm IST

अमेरिका के एक चिड़ियाघर में एक बाघ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने सोमवार को देश के सभी चिड़ियाघरों से हाइअलर्ट पर रहने और संदिग्ध मामलों में नमूने लेने के लिए कहा है।

Delhi Zoo, COVID-19, Central Zoo Authority, CZA- India TV Hindi
Zoos asked to remain on high alert; collect samples for COVID-19 testing 

नयी दिल्ली। अमेरिका के एक चिड़ियाघर में एक बाघ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने सोमवार को देश के सभी चिड़ियाघरों से हाइअलर्ट पर रहने और संदिग्ध मामलों में नमूने लेने के लिए कहा है। सीजेडए सदस्य सचिव एसपी यादव ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को लिखे गए एक पत्र में कहा, 'अमेरिका के कृषि विभाग की राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा ने न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स चिड़ियाघर में एक बाघ के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की है।' 

पत्र में कहा गया है, इसलिए देश के सभी चिड़ियाघरों को सलाह दी जाती है कि वह सतर्क रहें और सीसीटीवी के जरिए जानवरों के किसी भी असामान्य व्यवहार या लक्षण का पता लगाने के लिए हर पल नजर रखें। प्राधिकरण ने कहा कि स्तनपायी जीव खासतौर पर बिल्लियों, गंधबिलाव और बंदरों पर सतर्कता से निगरानी करने और संदिग्ध मामलों के नमूने पाक्षिक रूप से कोविड-19 की जांच के लिए तय किए गए पशु स्वास्थ्य संस्थानों में भेजे जाने की जरूरत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत