1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दिया, करहल विधानसभा से रहेंगे विधायक

अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दिया, करहल विधानसभा से रहेंगे विधायक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2022 01:51 pm IST,  Updated : Mar 22, 2022 02:02 pm IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश ने रामगोपाल यादव के साथ जाकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की और इस्तीफा सौंपा।

Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Image Source : PTI

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश ने रामगोपाल यादव के साथ जाकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की और इस्तीफा सौंपा। गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा से जीत हासिल की थी। अब लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद साफ हो गया है कि वह करहल विधानसभा से विधायक बने रहेंगे। 

बता दें, उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली थीं। जबकि सपा गठबंधन सिर्फ 125 सीटों पर ही निपट गया था। कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली थी। दिल्ली में कई दिनों से यूपी की अगली सरकार को लेकर मंथन चल रहा था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत