1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, BJP ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर साधा निशाना

VIDEO: बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, BJP ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर साधा निशाना

 Reported By: T Raghavan Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 10, 2025 09:10 am IST,  Updated : Nov 10, 2025 09:10 am IST

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आया है, जिस पर बीजेपी प्रवक्ता विजय प्रसाद ने कड़ा विरोध जताते हुए सीएम सिद्धारमैया को घेरा है।

Bengaluru- India TV Hindi
बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ते लोग Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु: बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक समूह की ओर से सार्वजनिक तौर पर नमाज पढ़ने की घटना से विवाद हो गया है। दरअसल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर कुछ लोगों द्वारा सामूहिक नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद इसको लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में सुरक्षाबल के जवान भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन वो भी चुपचाप खड़े हुए हैं।

बीजेपी ने जताया विरोध

मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने विरोध जताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों के लिए एक प्रार्थना कक्ष था, लेकिन फिर भी प्रार्थना बाहर की गई। ये नमाज उन लोगों के समूह द्वारा पढ़ी गई, जो मक्का जाने वाले लोगों को सी-ऑफ करने के लिए एयरपोर्ट आए थे।

BJP प्रवक्ता विजय प्रसाद ने सोशल मीडिया पर जताया विरोध

BJP प्रवक्ता विजय प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट करके विरोध जताया और कहा, "बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी2 टर्मिनल के अंदर इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है? मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री प्रिंयांक खरगे, क्या आप इसे स्वीकार करते हैं? क्या इन लोगों ने उच्च सुरक्षा वाले हवाई अड्डे के क्षेत्र में नमाज पढ़ने के लिए पूर्व अनुमति ली थी? जब RSS, संबंधित अधिकारियों से उचित अनुमति प्राप्त करने के बाद पथ संचलन करता है, तो सरकार उस पर आपत्ति करती है, लेकिन प्रतिबंधित सार्वजनिक क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर आंखें मूंद लेती है? क्या यह इतने संवेदनशील क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है?"

सार्वजनिक जगहों पर नमाज को लेकर क्यों मचता है हंगामा?

दरअसल सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद मुख्य रूप से धार्मिक स्वतंत्रता, सार्वजनिक व्यवस्था और राजनीतिक पक्षपात के इर्द-गिर्द घूमता है। यह मुद्दा समय-समय पर उभरता रहता है, खासकर जब नमाज सड़कों, पार्कों, एयरपोर्ट या सरकारी भवनों जैसी जगहों पर की जाती है। 

बीजेपी ने हालही की घटना पर इसलिए भी ऐतराज जताया क्योंकि बीजेपी का कहना है कि RSS की परमिशन वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है, लेकिन नमाज पर चुप्पी छा जाती है, ऐसा क्यों? दरअसल बीजेपी नेताओं का कहना है कि "हाई-सिक्योरिटी जोन" में नमाज की अनुमति देना कहां तक जायज है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत