1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में कंझावला जैसा केस, डिलीवरी बॉय को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई कार, मौत

बेंगलुरु में कंझावला जैसा केस, डिलीवरी बॉय को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई कार, मौत

 Published : Jun 19, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 04:21 pm IST

आरोपी अपने एक दोस्त को राजराजेश्वरी नगर स्थित घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान कार पीछे से बाइक में टकरा गई और दुर्घटना के बाद आरोपियों ने वाहन नहीं रोका। वे शव को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए।

डिलीवरी बॉय को 100 मीटर...- India TV Hindi
डिलीवरी बॉय को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई कार (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

बेंगलुरु में राजराजेश्वरी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी और उसे 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान मैसूर जिले के एच.डी. कोटे के निवासी प्रसन्ना कुमार के रूप में हुई है, जो एक फूड डिलीवरी ऐप के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। वह रोजी-रोटी कमाने के लिए बेंगलुरु आया था। टक्कर मारने वाले विनायक को लोगों ने जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहा था आरोपी

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विनायक एक कार शोरूम में सेल्स एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था। उसे इंसेंटिव मिला था जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। तीन लड़कियों समेत उसके दोस्त नशे की हालत में कार में सफर कर रहे थे। वह अपने एक दोस्त को राजराजेश्वरी नगर स्थित घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान कार पीछे से बाइक में टकरा गई और दुर्घटना के बाद आरोपियों ने वाहन नहीं रोका। वे शव को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। बाद में आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की। हादसे को देख लोगों ने एक किलोमीटर तक कार का पीछा किया और विनायक को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें-

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन लड़कियां और एक लड़का मौके से फरार होने में सफल रहे। गुस्साई भीड़ ने कार का शीशा तोड़ दिया और आरोपी को बयातारायणपुरा ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया।

(इनपुट- IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत