1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केसीआर की बेटी के कविता अरेस्ट, दिल्ली शराब घोटाले में हुई है गिरफ्तारी

केसीआर की बेटी के कविता अरेस्ट, दिल्ली शराब घोटाले में हुई है गिरफ्तारी

 Reported By: Devendra Parashar Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 15, 2024 06:07 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 06:23 pm IST

ईडी ने आज के कविता के हैदराबाद वाले घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी को कई सबूत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, के कविता को आज दिल्ली लाया जा सकता है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS नेता के कविता गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS नेता के कविता गिरफ्तार Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS नेता के. कविता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इससे पहले दिल्ली शराब घोआतले के मामले में ED ने हैदराबाद वाले घर में छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी ने कई तरह के सबूत इकट्ठे किए थे। अब के. कविता को दिल्ली लाया जा रहा है। यहां जांच एजेंसी के कविता से विस्तार से पूछताछ करेगी।

AAP को लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ED के. कविता से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली बार जब कविता ईडी के सामने पेश हुई थीं तो उनका सामना हैदराबाद के व्यवसायी और मामले के आरोपी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों से कराया गया था, जिनके कथित तौर पर उनके साथ करीबी संबंध हैं। ED के मुताबिक, पिल्लई ने कविता और अन्य से जुड़े एक कथित शराब कार्टेल ‘साउथ ग्रुप’ का प्रतिनिधित्व किया था, जिसने 2020-21 के लिए अब समाप्त हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति के तहत मार्केट में एक बड़ी हिस्सेदारी पाने के लिए AAP को लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।

केस में कई अन्य बड़े नाम शामिल

ED के मुताबिक, ‘साउथ ग्रुप’ में सरत रेड्डी (अरबिंदो फार्मा के पूर्व प्रवर्तक), मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी (आंध्र प्रदेश में ओंगोल लोकसभा सीट से YSR कांग्रेस सांसद), उनके बेटे राघव मगुंटा, कविता और अन्य शामिल हैं। ED ने पिल्लई के हिरासत कागजात में यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने मामले में कविता के ‘बेनामी निवेश का प्रतिनिधित्व किया।’ इस मामले में कविता से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ की थी। मनी लॉन्ड्रिंग का ED मामला CBI की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत