1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF को मिली सफलता, पंजाब में बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

BSF को मिली सफलता, पंजाब में बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 11, 2023 11:19 am IST,  Updated : Aug 11, 2023 11:19 am IST

पंजाब में तरनतारन स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की कोशिश में लगा एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। सीमा पर हलचल दिखते ही BSF ने अलर्ट होकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

Border security force- India TV Hindi
BSF (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : SOCIAL MEDIA

पंजाब के तरनतारन में शुक्रवार को BSF ने पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। BSF ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश में लगे एक पाकिस्तानी को मार गिराया है। शुक्रवार की सुबह-सुबह जवानों को पाकिस्तान से लगी सीमा पर कुछ हलचल दिखाई दी। इसके बाद जवान अलर्ट मोड पर आ गए। इसके बाद BSF की ओर से की गई कार्रवाई में घुसपैठिया मारा गया।। 

नहीं मानी चेतावनी

तरनतारन के थेकलां गांव के पास सीमा पार करने की कोशिश में लगे पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने आगे न बढ़ने चेतावनी दी, जिसे मानने से उसने इनकार कर दिया। इसके बाद किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए जवानों ने फायरिंग कर दी। घुसपैठ की कोशिश में लगा शख्स वहीं पर मारा गया। BSF ने लाश को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। 

बीते हफ्ते भी हुई थी घटना
पंजाब के तरनतारन में बीते हफ्ते भी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था। BSF ने कस्बा खालडा के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी बाड़ को पार करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। वहीं, एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को कुछ महीने पहले सीमा के पास गिरफ्तार भी किया गया था। 

ड्रग्स तस्करी की कोशिश
पाकिस्तान की ओर से लंबे समय से घुसपैठ और ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स की तस्करी को बढ़ावा दिया जा रहा है। साल 2022 में ही BSF ने पंजाब से लगी पाकिस्तानी सीमा पर 22 ड्रोन्स को पकड़ा था। 2022 में BSF ने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए करीब 316 किलो ड्रग्स को कब्जे में लिया है। हर साल कई पाकिस्तानी घुसपैठ करने की कोशिश में मारे भी जा रहे हैं। 

ये भी पढ़े- 'जम्मू-कश्मीर का बिना शर्त भारत में हुआ था विलय', आर्टिकल 370 पर सुनवाई के दौरान SC ने कही बड़ी बात

ये भी पढ़े-  अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर कांग्रेस का रुख सख्त, CPP की बैठक में चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत