1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चारधाम यात्रा 2026: विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

चारधाम यात्रा 2026: विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 23, 2026 06:29 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 06:35 am IST

सुबह करीब सवा 6 बजे पूरे विधि विधान के साथ हजारों भक्तों के सामने जब बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले तो पूरा आसमान भगवान बद्रीविशाल के जयकारे से गूंज उठा। इस मौके पर बद्रीनाथ मंदिर को करीब 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया, जिससे धाम की छटा देखते ही बन रही है।

badrinath dham kapat- India TV Hindi
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले। Image Source : X- @PUSHKARDHAMI

चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। केदारनाथ के बाद अब आज उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। भगवान बद्रीविशाल ने आज 149 दिन बाद भक्तों को दर्शन दिया जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भगवान बद्रीनाथ के मंदिर का विशाल कपाट खोला गया। सुबह करीब सवा 6 बजे पूरे विधि विधान के साथ हजारों भक्तों के सामने जब मंदिर का कपाट खुला तो पूरा आसमान भगवान बद्रीविशाल के जयकारे से गूंज उठा।

बता दें कि भगवान बद्रीनाथ के दिव्य दर्शन के लिए मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। पहली बार भगवान बद्री विशाल के मंदिर में फूलों से ओम लक्ष्मीपति नमो लिखा गया है। साथ ही जय श्री बद्री नारायण और बैकुंठाय नमो भी लिखा गया है।

क्यों बंद हो जाते हैं कपाट?

दरअसल, चारों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं। इस कारण ये क्षेत्र सर्दियों में भारी बर्फबारी और भीषण ठंड की चपेट में रहते हैं। यही कारण है कि हर साल अक्टूबर-नवंबर महीने में चार धामों के कपाटों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है। चारों धाम के कपाट अगले साल अप्रैल-मई महीने में दोबारा खोल दिए जाते हैं। चार धाम की यात्रा करीब 6 महीने तक चलती है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं जो कि उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ माना जाता है। 

चारधाम यात्रा का आगाज

अब बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 पूरी तरीके से सुचारू हो गई है। सबसे पहले 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए थे। फिर 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट भी खोले गए। इसके साथ ही अब आस्था, भक्ति और श्रद्धा से जुड़ा चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है।

यह भी पढ़ें-

चारधाम यात्रा-2026 के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार, AI से होगी निगरानी, हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा में न करें ये 5 बड़ी गलतियां, वरना बाबा दर्शन के बाद भी नहीं मिलेगा पुण्य लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत