1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में कोरोना वायरस के इतने नए केस हुए दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1800 के पार

देश में कोरोना वायरस के इतने नए केस हुए दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1800 के पार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 30, 2023 12:52 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 12:52 pm IST

कोरोना वायरस संक्रमण के इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 1,848 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। भारत में अभी तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 82 हजार 719 हो गई है।

देश में कोरोना के मामले- India TV Hindi
देश में कोरोना के मामले Image Source : FILE PHOTO

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 80 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही भारत में अभी तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 82 हजार 719 हो गई है। वहीं, इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 1,848 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से अभी तक 5 लाख 30 हजार 740 लोगों की जान गई है। 

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर

कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है। कोरोना वायरस संक्रमण के इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 1,848 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। भारत में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 50 हजार 131 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.45 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

साल दर साल संक्रमितों के आंकड़े

गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। 

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। 2021 में 4 मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

ये भी पढ़ें-

लद्दाख में चीन से निपटने के लिए 'DDLJ' की रणनीति अपना रही मोदी सरकार, कांग्रेस ने कुछ ऐसे साधा निशाना

महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड, पंखे से लटक कर पिता-पुत्र ने दी जान, मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत