Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद-इन पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद-इन पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Reported By : Atul Bhatia, Sachin Chaudhary Edited By : Kajal Kumari Published : Nov 12, 2025 05:42 pm IST, Updated : Nov 12, 2025 11:49 pm IST

आज दोपहर 3.30 बजे इंडिगो को ईमेल के ज़रिए पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद को बम ले उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया, बाद में धमकी अफवाह निकली।

एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी- India TV Hindi
एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में हुए बम धमाके की जांच चल रही है, इस बीच बुधवार की दोपहर 3.30 बजे इंडिगो एयरलाइंस को ईमेल के ज़रिए पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंडिगो को भेजे गए मेल में दी गई धमकी पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित थी। ये हवाई अड्डे हैं-दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद। धमकी मिलने के बाद हड़कंप मचा है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि मेल कहां से और किसने भेजा है, ये अस्पष्ट है। 


बम धमकी निकली अफवाह

दिल्ली पुलिस ने कहा, दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर बम मिलने की सूचना आज शाम 4 बजे फायर ब्रिगेड को मिली। हालांकि, घटनास्थल की जांच के बाद, यह अफवाह साबित हुई। यह ईमेल इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर प्राप्त हुआ था। इसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा सहित कई अन्य एयरपोर्ट्स का भी ज़िक्र था। सूचना के बाद, सभी जगहों पर एहतियातन जांच की गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया और इस घटना के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग (emergency landing) की और उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बम निरोधक दस्ते (bomb disposal squad) द्वारा विमान की पूरी जांच की गई । अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।

आधिकारिक बयान

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, “वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए। उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा।” 


दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर एयरपोर्ट्स

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद पूरे देश के हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट्स के भीतर और बाहर सीआईएसएफ (CISF) और एयरपोर्ट पुलिस के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल टीम को भी सतर्क रखा गया है।

ये भी पढ़ें:
दिल्ली ब्लास्ट का नया VIDEO आया सामने, धमाका होते ही कई फीट ऊंचे उड़े वाहनों के परखच्चे
दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में कितनी गाड़ियों को पहुंचा नुकसान? सामने आया आंकड़ा

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement