1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: गाड़ियों का काफिला लेकर दिल्ली की सड़कों पर मचाया हुड़दंग, यूट्यूबर गिरफ्तार

VIDEO: गाड़ियों का काफिला लेकर दिल्ली की सड़कों पर मचाया हुड़दंग, यूट्यूबर गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu
 Published : Mar 17, 2023 08:39 am IST,  Updated : Mar 17, 2023 09:35 am IST

इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ लड़के गाड़ी की छत पर बैठे हैं, कुछ लड़के गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकले हुए हैं, तो कुछ गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं।

यूट्यूबर गिरफ्तार- India TV Hindi
यूट्यूबर गिरफ्तार Image Source : SOCIAL MEDIA

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़के अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली की सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे हैं। इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ लड़के गाड़ी की छत पर बैठे हैं, कुछ लड़के गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकले हुए हैं, तो कुछ गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं, तो कुछ गाड़ी की विंडो को खोलकर गाड़ी के दरवाजों पर लटके हुए हैं। 

दिल्ली पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया

ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसके बाद इंडिया टीवी ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया, तो पता चला यह वीडियो अक्षरधाम से गाजियाबाद जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का है। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो को संज्ञान में लिया और इस मामले में एक आरोपी प्रिंस दीक्षित को गिरफ्तार किया है। प्रिंस दीक्षित यूट्यूबर है। 

16 नवंबर को प्रिंस दीक्षित का जन्मदिन था

दरअसल, यह वीडियो नवंबर 2022 का है। 16 नवंबर को प्रिंस दीक्षित का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए निकला था, उसी रात में प्रिंस दीक्षित अपने दोस्तों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी में सवार होकर हुड़दंग कर रहा था। अब दिल्ली पुलिस प्रिंस दीक्षित के उन दोस्तों की तलाश कर रही है, जो 16 नवंबर 2022 को प्रिंस के जन्मदिन वाले दिन उसके साथ मिलकर सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें-

हैदराबाद में आग का जानलेवा कहर, स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में 6 लोगों की जलकर मौत

IMD Weather Update: दिल्ली में मौसम रहेगा सुहाना, निकालना पड़ सकता है छाता, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत