1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ED की बड़ी कार्रवाई, Vivo के 3 एक्जिक्यूटिव और LAVA के एमडी को किया गिरफ्तार

ED की बड़ी कार्रवाई, Vivo के 3 एक्जिक्यूटिव और LAVA के एमडी को किया गिरफ्तार

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Oct 10, 2023 06:12 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 11:39 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से चीनी फोन निर्माता कंपनी Vivo और LAVA फोन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। VIVO के 3 एक्जिक्यूटिव की गिरफ्तारी हुई है जिनमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है। साथ ही LAVA के इंटरनेशनल एमडी को भी गिरफ्तार किया गया है।

VIVO और LAVA पर कार्रवाई। - India TV Hindi
VIVO और LAVA पर कार्रवाई। Image Source : PTI

बीते कुछ दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा देशभर में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब ED की जद में VIVO और LAVA जैसी बड़ी कंपनियों के नाम भी आ गए हैं। मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने VIVO के 3 एक्जिक्यूटिव और LAVA के इंटरनेशनल एमडी को गिरफ्तार कर लिया है। 

एक चीनी नागरिक भी गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई VIVO के 3 एक्जिक्यूटिव की गिरफ्तारी में एक चीनी नागरिक भी शामिल है। चारों आरोपियों को ED द्वारा जल्द ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जहां इन सभी की कस्टडी की मांग की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ED ने इन सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है और PMLA एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

पहले हुई छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने इन आरोपियों के ठिकानों पर 9 अक्टूबर को छापेमारी की थी और यहां से 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की थी। इसके बाद एक चीनी नागरिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान चीनी नागरिक गुआंगवेन क्यांग उर्फ ​​एंड्रयू कुआंग, राजन मलिक, और नितिन गर्ग के रूप में की गई है। साथ ही LAVA इंटरनेशनल के एमडी हरिओम राय की भी गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि ED की ओर से इस मामले में 3 फरवरी, 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर के जांच शुरू की गई थी। अब जाकर ED ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें- नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के निधन की खबर निकली फर्जी! बेटी नंदना ने कही ये बात

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने अबतक क्यों नहीं की है शादी? छात्रा के सवाल पर बताया बड़ा कारण

ये भी पढ़ें- दशहरा रैली को लेकर आमने-सामने आए उद्धव और शिंदे गुट, कौन करेगा शिवाजी पार्क में सभा? यहां जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत