1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोयला माफियाओं के खिलाफ एक्शन, झारखंड-पश्चिम बंगाल में 40 से ज्यादा ठिकानों पर ED ने की छापेमारी, भारी कैश बरामद

कोयला माफियाओं के खिलाफ एक्शन, झारखंड-पश्चिम बंगाल में 40 से ज्यादा ठिकानों पर ED ने की छापेमारी, भारी कैश बरामद

 Reported By: Onkar Sarkar,  Atul Bhatia Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 21, 2025 08:44 am IST,  Updated : Nov 21, 2025 11:30 am IST

झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से ज्यादा ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है। इस कार्रवाई से कोयले से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से कोयले के काले कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

ED- India TV Hindi
ईडी ने की छापेमारी, भारी कैश बरामद Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: प्रमुख कोयला कारोबारियों और कथित कोयला माफियाओं के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी करते हुए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है।

क्या है पूरा मामला?

एजेंसी प्रमुख कोयला कारोबारियों और कथित कोयला माफियाओं को निशाना बना रही है। कोयला घोटाले के सिलसिले में पहले दिल्ली तलब किए गए एक प्रमुख कोयला कारोबारी नरेंद्र खड़का के साल्ट लेक स्थित एके ब्लॉक स्थित आवास पर तलाशी चल रही है। ईडी कोयला कारोबारियों और कोयला माफियाओं से जुड़े कई घरों और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

झारखंड में 18 जगहों पर छापे

रांची स्थित ईडी टीम ने झारखंड के 18 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। ये कार्रवाई कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े कई बड़े मामलों पर आधारित है। जिन मामलों में कार्रवाई हो रही है, उनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और अमर मंडल से जुड़े केस शामिल हैं।

इन मामलों में भारी पैमाने पर कोयला चोरी और सरकारी राजस्व की सैकड़ों करोड़ रुपये की हानि की बात सामने आई है।

पश्चिम बंगाल में 24 स्थानों पर सर्च

इसके साथ ही ईडी की दूसरी टीम ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई अवैध कोयला खनन, गैर-कानूनी परिवहन और कोयले के अवैध भंडारण के मामलों से जुड़ी है। जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कायल समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। ईडी की इस संयुक्त कार्रवाई को कोयला माफिया नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है। जांच एजेंसी के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि कोयले के व्यापार में पहले भी कई तरह की अनियमितताओं के मामले सामने आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत