1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शॉकिंग! गोवा में 23 साल की लेडी डॉक्टर की लाश हवाई बीच पर मिली, रहस्यमयी मौत की जांच शुरू

शॉकिंग! गोवा में 23 साल की लेडी डॉक्टर की लाश हवाई बीच पर मिली, रहस्यमयी मौत की जांच शुरू

 Published : Jun 11, 2026 12:36 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 12:36 pm IST

पणजी स्थित हवाई बीच पर 23 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने जांच के आदेश दि‍ए हैं।

goa female doctor dead body- India TV Hindi
गोवा के बीच पर म‍िली मह‍ि‍ला डॉक्टर की लाश (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FREEPIK

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) की महिला डॉक्टर का शव बुधवार शाम पणजी के निकट स्थित हवाई बीच पर मिलने से हड़कंप मच गया। महिला डॉक्टर की उम्र 23 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हेल्थ मिनिस्टर ने दिए जांच के आदेश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार शाम महिला डॉक्टर का शव हवाई बीच पर मिला, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। घटना की जानकारी मिलते ही गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने जीएमसीएच के डीन डॉ. जय प्रकाश तिवारी को मामले की गहन चिकित्सा जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

खंगाले जा रहे CCTV कैमरे

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोगों और डॉक्टर के परिचितों में शोक का माहौल है। एक युवा डॉक्टर की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और घटनास्थल की जांच की जा रही है। साथ ही महिला डॉक्टर के साथियों और जानने वालों से पूछताछ की जा रही है, ताकि डॉक्टर की परिस्‍थ‍ित‍ियों और मौत के कारणों तक पहुंचा जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल डॉक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसकी वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

(रिपोर्ट- सुशील शुक्ला)

यह भी पढ़ें-

सुसाइड से पहले डॉक्टर मीनाक्षी ने निकाला पति का CCTV फुटेज, नर्स संग आपत्तिजनक हालत में दिखा डॉ. पीयूष सूद

21 साल की अनीता बॉयफ्रेंड से मिलने गई, वापस नहीं लौटी, 26 दिन बाद मिला कंकाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत