1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: आरोपी को थाने में बैठाकर पिला रहे थे चाय, गृह मंत्री ने देख लिया वीडियो, तत्काल सस्पेंड कर दिए गए 2 पुलिसकर्मी

हरियाणा: आरोपी को थाने में बैठाकर पिला रहे थे चाय, गृह मंत्री ने देख लिया वीडियो, तत्काल सस्पेंड कर दिए गए 2 पुलिसकर्मी

 Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jan 15, 2023 10:18 pm IST,  Updated : Jan 15, 2023 10:18 pm IST

कैथल की एक महिला ने गृहमंत्री विज से शिकायत की है कि धोखाधड़ी के मामले में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे थाने में चाय पिला रही है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज - India TV Hindi
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज Image Source : FILE

पुलिस और अपराधियों के खुशनुमा रिश्तों के बारे में अक्सर सुनने में आता है, लेकिन हरियाणा में इसकी बानगी भी देखने को मिल गई। यहां आरोपियों को बकायदा थाने में बैठाकर पुलिस वालों ने चाय पिलाई। आरोपियों के खिलाफ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी में मामला दर्ज था और पुलिस कथिततौर पर उन्हें पकड़ने में नाकाम रही थी। 

इसी मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया है, क्योंकि एक महिला शिकायतकर्ता ने उन्हें एक वीडियो दिखाया, जिसमें पुलिसकर्मी 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक आरोपी को चाय परोसते दिख रहे हैं। मंत्री ने शनिवार को दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया था।

'आरोपी को चाय दी जा रही है और आप कह रहे हैं कि आरोपी नहीं मिल रहा है'

मंत्री ने कैथल एसपी को फोन किया और कहा, "थाने में आरोपी को चाय दी जा रही है और आप कह रहे हैं कि आरोपी नहीं मिल रहा है। अपराधी थाने में बैठे हैं, दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करें।" विज पुलिस अधीक्षक के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा, "क्या मैं थाने को बंद करवा दूं? यह कैसे हो सकता है, एसपी साहब? क्या राज्य में गुंडे शासन करेंगे? मैं तत्काल कार्रवाई चाहता हूं।"

कैथल की एक महिला ने गृहमंत्री विज से शिकायत की है कि धोखाधड़ी के मामले में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे थाने में चाय पिला रही है। विज की फटकार के एक घंटे के भीतर हरियाणा पुलिस के डीजीपी पी.के. अग्रवाल ने उन्हें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत