1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल के चंबा में भयानक सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से, 6 पर्यटकों की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

हिमाचल के चंबा में भयानक सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से, 6 पर्यटकों की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

 Published : May 11, 2026 11:07 am IST,  Updated : May 11, 2026 11:07 am IST

चंबा में भयानक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 6 पर्यटकों की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Himachal pradesh chamba accident- India TV Hindi
चंबा में खाई में गिरी कार। Image Source : REPORTER

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के समीप घार क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वाहन में सवार सभी लोग गुजरात के पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो मनाली से डलहौजी की ओर घूमने जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा गाड़ी मंडी नंबर की बताई जा रही है। दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। (रिपोर्ट: सुभाष महाजन)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत