1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिमला में दिल दहला देने वाला हादसा, एक पल की लापरवाही और मां की आंखों के सामने कुचली गई मासूम

शिमला में दिल दहला देने वाला हादसा, एक पल की लापरवाही और मां की आंखों के सामने कुचली गई मासूम

 Published : May 05, 2026 08:27 pm IST,  Updated : May 05, 2026 08:28 pm IST

शिमला जिले के कोटखाई में आज सुबह एक सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे चल रही थी। वह अचानक सड़क पार करने लगी और इस दौरान गाड़ी की चपेट में आ गई।

पिकअप की चपेट में आई...- India TV Hindi
पिकअप की चपेट में आई मासूम। Image Source : REPORTER INPUT

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में मंगलवार सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मां के साथ सड़क पार करते समय हादसा

मिली जानकारी के अनुसार 4 साल की बच्ची अपनी मां के साथ गुम्मा से बड़ेच स्थित अपने गांव की ओर जा रही थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है जब वे कोटखाई के समीप पहुंचे तो बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे चल रही थी। इसी दौरान वह अचानक सड़क पार करने लगी। तभी शिमला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयावह था कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

हादसे का वीडियो आया सामने-

नेपाली मूल की थी मृतक बच्ची

फिलहाल बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कोटखाई अस्पताल में करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची नेपाली मूल की थी। उसके माता पिता यहां बगीचों में काम करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- कपिल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण रोड एक्सीडेंट, स्कॉर्पियों कार के परखच्चे उड़े, 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह की रोड एक्सीडेंट में मौत, दिल्ली से पटना लौटते समय कार डिवाइडर से टकराई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत