1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'Mummy I Love You', प्यार में हारी 21 साल की Youtuber ने मां को भेजा मैसेज, फिर कर लिया सुसाइड

'Mummy I Love You', प्यार में हारी 21 साल की Youtuber ने मां को भेजा मैसेज, फिर कर लिया सुसाइड

 Reported By: T Raghavan Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 26, 2026 10:31 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 10:31 am IST

हैदराबाद में 21 साल की युवा यूट्यूबर बोनू कोमाली ने सुसाइड कर लिया। मौत से कुछ घंटे पहले उसने कुवैत में काम कर रही अपनी मां को आखिरी मैसेज भेजा था।

youtuber bonu komali suicide- India TV Hindi
यूट्यूबर बोनू कोमाली की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

हैदराबाद में एक पार्ट टाइम यूट्यूबर की खुदकुशी करने की घटना सामने आई है। 21 साल की पार्ट-टाइम YouTuber और साइंस की स्टूडेंट, बोनू कोमाली ने सोमवार को हैदराबाद में अपने किराए के घर में सुसाइड कर लिया। इससे कुछ ही देर पहले उसने अपनी मां को "आई लव यू सो मच" टेक्स्ट किया था।

वायरल हुआ था आखिरी वीडियो

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली कोमाली, हैदराबाद के एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई करते हुए करीब 11 महीने से एक अपार्टमेंट में अकेली रह रही थी। उसने YouTube पर लाइफस्टाइल और पर्सनल वीडियो भी बनाए थे। हाल ही में उसका एक वीडियो काफी पसंद किया गया था, जिसमें वह तिरुमाला की पदयात्रा पर गई थी। वहां उसने अपनी एक मन्नत पूरी करने के लिए पहाड़ी पर पैदल चढ़ाई की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर उसका आखिरी पोस्ट था। 

मां को आखिर मैसेज भेज पंखे से झूल गई

पुलिस के मुताबिक, कोमाली ने सोमवार सुबह अपनी मां बी सत्या वरलक्ष्मी को मैसेज भेजा, जो कुवैत में काम करती हैं और उनसे अपने छोटे भाई का ख्याल रखने के लिए कहा। कोमाली ने मैसेज में लिखा, "मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मम्मी, छोटे भाई का ख्याल रखें।'' इसके बाद में उसका फोन बंद मिला। 

जब बार-बार कॉल का जवाब नहीं मिला, तो उसकी मां ने एक दोस्त को बताया, जो दोपहर में फ्लैट पर आया। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे, जब बार-बार दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कोमाली को सीलिंग फैन से लटका हुआ पाया। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। पास में एक छोटी सीढ़ी और एक साड़ी मिली।

ब्रेकअप के बाद से थी परेशान

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चलता है कि लंबे समय से चल रहे रिलेशलशिप के झगड़े की वजह से वह परेशानी थी। बोनू कोमाली तीन साल से एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथी यूट्यूबर के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन खबर है कि हाल ही में दोनों अलग हो गए थे। कोमाली ने करीब छह महीने पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी।

पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है और पूरे हालात को समझने के लिए डिजिटल और फिजिकल सबूत इकट्ठा किए हैं, मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

'जो भी पति को छोड़कर भागे, मुझे बताएं, ढाई मीटर का कफन सिर पर है', पत्नी के प्रेमी की हत्या कर वायरल किया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत