1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर: युवक दौड़ता हुआ आया और पुल से नदी में लगा दी छलांग, सुसाइड का CCTV वीडियो आया सामने

नागपुर: युवक दौड़ता हुआ आया और पुल से नदी में लगा दी छलांग, सुसाइड का CCTV वीडियो आया सामने

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 24, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 03:00 pm IST

नागपुर में एक युवक नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना स्थल से एक सीसीटीवी मिला है, जिसमें वह दौड़ता हुआ आता दिख रहा है और नदी में कूद जाता है।

नागपुर में युवक ने पुल से नदी में कूदकर कर ली आत्महत्या- India TV Hindi
नागपुर में युवक ने पुल से नदी में कूदकर कर ली आत्महत्या Image Source : REPORTER

नागपुरः नागपुर जिले के कुही तालुका के अंभोरा में एक युवक ने कल पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का सव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। सर्च ऑपरेशन जारी है। युवक की पहचान प्रज्वल सोम ढेंगे (25 वर्ष) के रूप में हुई है। आत्महत्या के पीछे का कारण साफ नहीं है, पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस की जांच में डिप्रेशन की बात सामने आ रही है।

नदी में कूदकर दी जान

घटना का CCTV फुटेज आज सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि युवक दौडता हुआ आ रहा है और वो पानी मे छलांग लगा लेता है। नदी में गिरने के बाद वह पानी में डूबने लगा है। इस दौरान रोड से आ जा रहे लोगों की निगाह उस पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। 

सर्च अभियान जारी

युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस प्रशान को दी। इसके बाद राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और उसको बचाने की कोशिशें जारी कर दी। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी युवक को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। राहत-बचाव दल अभी भी सर्च अभियान चला रहा है। 

पिस्तौल के साथ फोटो पोस्ट करने के बाद गिरफ्तार 

वहीं, नागपुर में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने आत्महत्या करने के इरादे से पिस्तौल खरीदी थी। उसके दोस्त को भी कथित तौर पर हथियार की आपूर्ति करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पहले भी अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सैयद मजाहिर अली जाफरी (23) और शाहरुख खान (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बेरोजगार जाफरी अपने पिता की हाल ही में हुई मृत्यु के बाद से गहरे तनाव में था। 

पुलिस ने बताया कि उसने दोस्त से किसी "अत्यावश्यक काम" के लिए पिस्तौल का इंतजाम करने को कहा था। खान ने कथित तौर पर हथियार सौंप दिया लेकिन जाफरी से कहा कि कारतूस दो से तीन दिन बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी बीच, जाफरी ने पिस्तौल के साथ अपनी तस्वीर खींची और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह पोस्ट जल्द ही पचपाओली पुलिस के संज्ञान में आ गई, जिन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर खान को गिरफ्तार कर लिया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।