1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, यूपी और बिहार में लोगों को गर्मी से मिलने वाली है राहत

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, यूपी और बिहार में लोगों को गर्मी से मिलने वाली है राहत

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 06, 2024 06:39 am IST,  Updated : May 06, 2024 09:59 am IST

गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य कई राज्यों को राहत मिलने वाली है। दरअसल यूपी हो या बिहार दोनों ही राज्यों में आगामी कई दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। हालांक दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहेगा।

IMD Weather Forecast Today up weather forecast delhi weather today bihar ka mausam- India TV Hindi
यूपी और बिहार में लोगों को गर्मी से मिलने वाली है राहत Image Source : PTI

IMD Weather Forecast Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 19 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आसमान के साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

Related Stories

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो सोमवार को लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग कहा कि आगामी कुछ दिनों में राज्य में बारिश होने की संभावना है। 6 मई से शुरू होकर 11 मई तक राज्य में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। 6 मई को पश्चिम यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारे भी पड़ने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के दोनों हिस्सों में हवा की रफ्तार 25-35 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। वहीं 7 मई को पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश पड़ने और गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही पूर्वी यूपी में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। 

बिहार का मौसम

बिहार में सोमवार से मौसम के बदलने की संभावना है। आगामी 5 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान तापमान अधिकतम 4-6 डिगी सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की माने तो सोंवार को उत्तर बिहार के कुछ जगहों पर मेघगर्जन व वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी और बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है। वहीं पटना समेत अधिकतर शहरों में मंगलवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत