1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5-6 फरवरी को क्या होने वाला है? भारत ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर NOTAM जारी किया, काफी लंबी है रेंज

5-6 फरवरी को क्या होने वाला है? भारत ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर NOTAM जारी किया, काफी लंबी है रेंज

 Reported By: Manish Prasad, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 30, 2026 07:28 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 07:28 pm IST

बंगाल की खाड़ी में NOTAM जारी हो गया है और फरवरी की शुरुआत में 3190 किमी तक आसमान खाली करवा दिया जाएगा। आगे खबर में जानिए भारत 5 और 6 फरवरी को क्या करने वाला है।

bay of bengal NOTAM- India TV Hindi
भारत ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर NOTAM जारी किया (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PEXELS

भारत ने एक बार फिर 5 और 6 फरवरी को बंगाल की खाड़ी में NOTAM जारी कर दिया है। NOTAM को 3190 किमी तक बढ़ा दिया गया था, जो पहले लगभग 2530 किमी था। इसके बाद 3190 किमी से ज्यादा इलाके को खाली रखने के आदेश दिए गए हैं यानी किसी तरह की कोई फ्लाइट की इजाजत नहीं होगी। आगे जानें फरवरी की शुरुआत में भारत आखिर क्या करने की प्लानिंग कर रहा है।

फरवरी में क्या होने वाला है?

भारत एक बार फिर से एक अहम मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। नोटम की रेंज लगभग 3190 किलोमीटर है, जो एक लंबी दूरी की रणनीतिक गतिविधि का संकेत देती है। नोटम जारी होने से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि भारत समुद्र आधारित मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस गतिविधि में शामिल मिसाइल प्रणाली या प्रक्षेपण मंच के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले 22 से 24 दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3,240 किलोमीटर के क्षेत्र के लिए इसी तरह का नोटम जारी किया गया था।

क्या होता है NOTAM?

NOTAM का मतलब होता है नोटिस टू एयरमैन। ये एक तरह का नोटिस है जिसे युद्ध, किसी असामान्य स्थिति या युद्धाभ्यास के समय जारी किया जाता है। NOTAM का उद्देश्य निर्धारित समय और क्षेत्र में नागरिक एवं सैन्य विमानन की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। ऐसे नोटिस आमतौर पर मिसाइल परीक्षण, रॉकेट लॉन्च या अन्य रणनीतिक सैन्य गतिविधियों के दौरान जारी किए जाते हैं, ताकि हवाई और समुद्री यातायात को अग्रिम सूचना दी जा सके।

बीते कुछ समय से DRDO की ओर से लगातार लंबी दूरी की बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का डेवलपमेंट किया जा रहा है। मिसाइल के क्षेत्र में भारत ने बीते कुछ समय में जबरदस्त तरक्की की है। बता दें कि किसी भी देश के लिए मिसाइल क्षेत्रीय ताकत और सैन्य क्षमता का बड़ा प्रतीक है।

यह भी पढ़ें-

'रॉकेट मिसाइल फोर्स' क्या है? भारतीय सेना को इसकी जरूरत क्यों? इससे कैसे कांपेंगे हमारे दुश्मन

Explainer: कर्तव्य पथ पर पहली बार दिखे साइलेंट वॉरियर्स, जानिए किन मोर्चों पर तैनात की जाती है भैरव बटालियन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत