1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Tv Poll : क्या दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की नोक-झोंक से कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है मध्य प्रदेश चुनाव में नुकसान? जानें जनता की राय

India Tv Poll : क्या दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की नोक-झोंक से कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है मध्य प्रदेश चुनाव में नुकसान? जानें जनता की राय

 Published : Oct 20, 2023 03:11 pm IST,  Updated : Oct 20, 2023 03:40 pm IST

India Tv Poll: मध्य प्रदेश कांग्रेस में चल रही खीचतान को लेकर इंडिया टीवी पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच हुई नोक-झोंक के मुद्दे पर इंडिया टीवी ने एक पोल किया जिसके परिणाम चौंकाने वाले रहे।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह- India TV Hindi
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह Image Source : फाइल

India Tv Poll : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। सभी सियासी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप दे रहे है। इस बीच कांग्रेस में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच नोकझोंक हुई। ये दोनों प्रदेश के कद्दावर नेता हैं।दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच हुई नोक-झोंक के मुद्दे पर इंडिया टीवी ने एक पोल किया जिसके परिणाम चौंकाने वाले रहे।

'दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की नोक-झोंक से कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है नुकसान'

हमने अपने पोल में जनता से यह पूछा था कि ' क्या दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की नोक-झोंक से कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है मध्य प्रदेश चुनाव में नुकसान' इसके लिए हमने जनता के सामने 'हां','नहीं' और 'कह नहीं सकते' तीन ऑप्शन दिए थे। इस पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमें कुल 9065 लोगों की राय जानने का मौका मिला। इस पोल में ज्यादातर लोगों का कहना था कि 'क्या दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की नोक-झोंक से कांग्रेस को मध्य प्रदेश चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है ?

Kamal Nath, Digvijaya Singh, Madhya Pradesh Election
Image Source : INDIA TVज्यादातर लोगों का मानना है कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में आंतरिक कलह का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आंकड़ों में कैसा रहा पोल का नतीजा?

आंकड़ों की बात करें तो इस मतदान में कुल 9065  लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से ज्यादातर, यानी 83 फीसदी लोगों का मानना था कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की नोक-झोंक से कांग्रेस को मध्य प्रदेश चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं करीब 14 फीसदी लोगों का मानना था कि इससे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान नहीं होगा। जबकि करीब तीन फीसदी लोगों ने 'कह नहीं सकते हैं' का ऑप्शन चुना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत