1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV Poll Result: क्या BJP को राजस्थान और मध्य प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए?, सवाल पर जनता ने दी अपनी राय

India TV Poll Result: क्या BJP को राजस्थान और मध्य प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए?, सवाल पर जनता ने दी अपनी राय

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 30, 2023 01:47 pm IST,  Updated : Sep 30, 2023 01:50 pm IST

राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ छत्तसीगढ़ में भी बीजेपी ने अभी तक किसी भी नेता को मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं बनाया है। इस बार बीजेपी ने इन राज्यों में सामूहिक नेतृत्व के दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो

इस साल के अंत में राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव होने हैं, जहां सीधी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस में है। इन दोनों राज्यों में बीजेपी ने अभी तक किसी भी नेता को मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं बनाया है। वसुंधरा राजे राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। वे इससे पहले तीन बार राज्य में सीएम रह चुके हैं। हालांकि, बीजेपी ने इन दोनों राज्यों में सामूहिक नेतृत्व के दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसे लेकर इंडिया टीवी ने एक पोल चलाया, जिसमें जनता ने अपनी राय दी है और आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 

इतने फीसदी लोगों ने जताई सहमति

इंडिया टीवी के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर हमने जनता से पूछा था, "क्या BJP को राजस्थान और मध्य प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए?" इसके लिए जवाब में हमने 'हां', 'नहीं' और 'कह नहीं सकते' के विकल्प दिए थे। पोल पर कुल 5382 लोगों ने अपनी राय दी, जिसके नतीजे हैरान करने वाले हैं। 81 फीसदी लोगों ने बीजेपी को दोनों राज्यों में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की सलाह दी। 16 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया, जबकि 3 फीसदी लोग ऐसे भी रहे, जो इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

बीजेपी के सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर जनता से सवाल
Image Source : INDIATVबीजेपी के सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर जनता से सवाल

इस साल पांच राज्यों में होने हैं चुनाव

गौरतलब है कि इस साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव होने वाले हैं। पांच राज्यों में चुनाव से पहले बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की आज 30 सितंबर को तीसरी बैठक होगी। नई दिल्ली में दो दिन चलने वाली इस बैठक में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम फाइनल होंगे। बता दें कि मिजोरम में 17 दिसंबर, छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी, मध्य प्रदेश में 6 जनवरी, राजस्थान में 14 जनवरी और तेलंगाना में 16 जनवरी को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत