1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या होता है, त्वचा से जुड़ी ये समस्याएं हो सकती हैं दूर

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या होता है, त्वचा से जुड़ी ये समस्याएं हो सकती हैं दूर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 12, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 11:37 pm IST

Raw milk skin benefits: क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर दूध सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है?

त्वचा के लिए फायदेमंद कच्चा दूध- India TV Hindi
त्वचा के लिए फायदेमंद कच्चा दूध Image Source : FREEPIK

दूध को पुराने जमाने से ही न केवल सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी वरदान माना जाता रहा है। दादी-नानी के जमाने से औषधीय गुणों से भरपूर दूध को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती रही है। क्या आप जानते हैं कि अगर आपने कच्चे दूध को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लिया, तो आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है? आइए चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पाएं दमकती हुई त्वचा- चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा गहराई से साफ हो जाएगी और आपकी त्वचा का निखार बढ़ जाएगा। कच्चे दूध में मौजूद तत्व डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं यानी अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो कच्चे दूध को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। कच्चे दूध में मौजूद एंटी-एजिंग गुण झुर्रियों को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

दाग-धब्बों से मिल जाएगा छुटकारा- क्या आपके चेहरे पर अक्सर दाग-धब्बे या फिर पिंपल्स निकलते रहते हैं? अगर हां, तो कच्चा दूध आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे दूध की मदद से टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। आपको कॉटन बॉल की मदद से कच्चे दूध को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई कर लेना है और फिर 10-20 मिनट के बाद फेस वॉश कर लेना है।

मुलायम बन जाएगी रूखी त्वचा- रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। कच्चा दूध त्वचा को नमी देने में कारगर साबित हो सकता है यानी आपकी ड्राई स्किन बेबी सॉफ्ट बन जाएगी। कुल मिलाकर कच्चे दूध में मौजूद तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा की सेहत को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, आपको कच्चे दूध को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल