Friday, December 05, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों पर लगाएं प्याज का रस, बंद हो जाएगा हेयर फॉल, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

बालों पर लगाएं प्याज का रस, बंद हो जाएगा हेयर फॉल, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

How to stop hair fall: क्या आप भी हेयर फॉल प्रॉब्लम से काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो आपको प्याज के रस को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

Written By: Vanshika Saxena
Published : Dec 01, 2025 09:20 pm IST, Updated : Dec 01, 2025 09:20 pm IST
बालों के लिए फायदेमंद प्याज का रस- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बालों के लिए फायदेमंद प्याज का रस

अगर आपने हेयर फॉल प्रॉब्लम को समय रहते ट्रीट नहीं किया, तो आप कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार बन सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, तनाव समेत कई फैक्टर्स हेयर फॉल प्रॉब्लम का कारण बन सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे रेगुलरली फॉलो करके न केवल आप बाल झड़ने की समस्या को अलविदा कह पाएंगे बल्कि अपनी हेयर हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार पाएंगे।

प्याज का रस- सबसे पहले आपको प्याज को छीलकर अच्छी तरह से धो लेना है। अब आपको प्याज को कद्दूकस कर इसके रस को एक कटोरी में निकाल लेना है। आपको प्याज के रस को अपने बालों में लगाने के बाद हल्के हाथों से मालिश करनी है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग आधे घंटे तक प्याज के रस को लगाए रखिए। इसके बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।

दूर होगी हेयर फॉल प्रॉब्लम- अगर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो प्याज के रस का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। प्याज के रस में मौजूद तत्व बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा सिल्की और शाइनी बालों के लिए भी प्याज के रस को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

बालों के लिए वरदान- औषधीय गुणों से भरपूर प्याज का रस न केवल आपके बालों के लिए बल्कि आपकी स्कैल्प के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज का रस बालों के रूखेपन को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है। हालांकि, प्याज के रस को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करने से पहले आपको एक छोटी सी जगह पर पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement