1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. त्वचा पर बेसन लगाने से क्या होता है, जान लीजिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

त्वचा पर बेसन लगाने से क्या होता है, जान लीजिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 01, 2025 11:24 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 11:24 pm IST

Besan Skin Benefits: अगर आप बिना पार्लर जाए दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं, तो आप बेसन को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

त्वचा के लिए फायदेमंद बेसन- India TV Hindi
त्वचा के लिए फायदेमंद बेसन Image Source : FREEPIK

क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं? अगर आप अपने पैसे बचाना चाहते हैं और घर बैठे-बैठे ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बेसन को त्वचा के लिए इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताएंगे। आपको एक हफ्ते में एक से दो बार बेसन से बने इस फेस पैक को यूज कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

कैसे बनाएं फेस पैक- घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून बेसन, चुटकी भर हल्दी और एक-दो स्पून गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को एक कटोरी में निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अगर आपकी त्वचा ड्राई रहती है, तो आप इस मिक्सचर में थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। आपका केमिकल फ्री फेस पैक बनकर तैयार है।

इस्तेमाल करने का तरीका- आइए इस फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस फेस पैक को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाए रखिए। जब फेस पैक सूखने लगे, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए वरदान- बेसन, हल्दी, गुलाब जल और शहद से बना ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस फेस पैक की मदद से न केवल आपकी त्वचा का निखार बढ़ेगा बल्कि आपकी रूखी और बेजान त्वचा भी मुलायम बन जाएगी। दाग-धब्बों को कम करने के लिए भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल