1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Tv Poll: 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र, क्या पीएम मोदी फिर लेंगे कोई चौंकाने वाला फैसला? जानें लोगों की राय

India Tv Poll: 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र, क्या पीएम मोदी फिर लेंगे कोई चौंकाने वाला फैसला? जानें लोगों की राय

 Written By: Avinash Rai
 Published : Sep 01, 2023 02:22 pm IST,  Updated : Sep 01, 2023 02:22 pm IST

केंद्र सरकार ने 18-22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र में कुल 5 बैंठकें होंगी। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही हैं। इसी बाबत इंडिया टीवी ने पोल का आयोजन किया जिसका रिजल्ट चौंकाने वाला है।

India Tv Poll Special session of Parliament from 18 to 22 September will PM Modi again take any shoc- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

India Tv Poll: केंद्र सरकार ने 18-22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस बाबत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस सत्र में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' संबंधित विधेयक लाया जा सकता है। बता दें कि इस सत्र में 5 बैठकें होंगी। इस बाबत विपक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार का यह फैसला दर्शाता है कि सरकार विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A के कारण पैनिक मोड में है। इसी बाबत इंडिया टीवी ने लोगों की राय जानने के लिए एक पोल किया। इस पोल के रिजल्ट चौंकाने वाले थे। 

क्या है लोगों की राय?

इंडिया टीवी के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर हमने राय जानने के लिए पोल का आयोजन किया था। इस पोल के लिए लोगों को तीन विकल्प दिए गए थे। इन विकल्पों में हां, नहीं, कह नहीं सकते शामिल था। लोगों से सवाल किया  '18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र, क्या पीएम मोदी फिर लेंगे कोई चौंकाने वाला फैसला?' इसपर कुल 6673 लोगों ने अपनी राय दी। इसमें से 92 फीसदी लोगों ने हां उत्तर दिया। 5 फीसदी लोगों ने नहीं उत्तर दिया और 3 फीसदी लोगों ने कह नहीं सकते उत्तर दिया। 

India Tv Poll Special session of Parliament from 18 to 22 September will PM Modi again take any shoc
Image Source : INDIA TVपोल का रिजल्ट

विशेष सत्र में सरकार पास करेगी बिल?

पोल के मुताबिक अधिकतर लोगों को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विशेष सत्र में फिर कोई चौंकाने वाला व अहम फैसला लेने वाले हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर एक कमेटी बनाई है। 5 दिनों के इस विशेष सत्र को लेकर संभावना जताई जा रही है कि सरकार संसद में विधेयक पेश कर सकती है। विपक्षी दलों में इसे लेकर हलचल है। विपक्षी नेता 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को भाजपा का षडयंत्र बता रहे हैं। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि विशेष सत्र में कई अहम बिलों को पास किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत