1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकियों ने हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, हमने आतंक के कैंप्स उखाड़ डाले: PM मोदी

आतंकियों ने हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, हमने आतंक के कैंप्स उखाड़ डाले: PM मोदी

 Published : May 12, 2025 08:22 pm IST,  Updated : May 12, 2025 08:54 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भारतीय सेना के बेहद सफल ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए कहा कि भारत ने आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है। यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है।

pm modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : INDIA TV

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया ने देश का शौर्य और संयम देखा। आज मैं (सशस्त्र बलों के) इस शौर्य, पराक्रम और साहस को हमारे देश की हर मां को, देश की हर बहन को और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा, आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था इसलिए भारत ने आतंक के कैंप्स ही उखाड़ दिए। आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। पीएम मोदी ने कहा, हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकी संगठन जानता है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

'ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अटूट प्रतिज्ञा है'

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है। यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अटूट प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणामों में बदलते देखा है।" पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों के ठिकानों को बर्बाद कर दिया तो पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ दिया। आतंकियों पर हुए वार का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने हम पर वार किया, लेकिन हमने पाकिस्तान के सीने पर वार किया।

'कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा'

इस दौरान पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। न्यू नॉर्मल तय कर दिया है।

  1. भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अपनी शर्तों पर जवाब देंगे।
  2. कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। भारत सटीक प्रहार करेगा।
  3. आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

'जब देश एकजुट होता है तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं', ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन

पाकिस्तान को चेतावनी, आतंकवाद पर दुनिया को बड़ा संदेश, पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत