1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शराब पीकर यात्री ने फ्लाइट में किया हंगामा? Indigo और पैसेंजर के आए अलग-अलग वर्जन

शराब पीकर यात्री ने फ्लाइट में किया हंगामा? Indigo और पैसेंजर के आए अलग-अलग वर्जन

 Published : Sep 03, 2025 02:33 pm IST,  Updated : Sep 03, 2025 02:33 pm IST

इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट 6E 6571 में कथित तौर पर नशे में यात्री ने हंगामा मचाया, जिससे उड़ान 3 घंटे देरी से रवाना हुई। दूसरी फ्लाइट 6E 812 नागपुर में पक्षी से टकरा गई, जिसके कारण उड़ान रद्द कर दी गई।

IndiGo flight disturbance, unruly passenger IndiGo- India TV Hindi
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री द्वारा हंगामा मचाने की खबर सामने आई है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 6E 6571 में 1 सितंबर को एक यात्री द्वारा हंगामा मचाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 सितंबर को दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6571 में एक यात्री ने नशे की हालत में हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि सीट नंबर 31D पर बैठे इस यात्री ने फ्लाइट में शराब पी और केबिन क्रू के साथ बदतमीजी की। पेशे से वकील इस यात्री ने कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाए और अन्य यात्रियों को परेशान किया। इस वजह से फ्लाइट 3 घंटे देरी से दिल्ली से रवाना हुई।

इंडिगो ने की घटना की पुष्टि

इंडिगो ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यात्री को 'अनियंत्रित' घोषित कर कोलकाता पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया। एयरलाइन ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है और जांच चल रही है। इंडिगो ने साफ कहा कि वह यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के लिए ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करती। हालांकि, यात्री ने इन आरोपों को खारिज किया है। उसका दावा है कि उसने फ्लाइट में शराब नहीं पी, बल्कि एयरपोर्ट पर बोर्डिंग से पहले एक बीयर खरीदी थी, जिसका रसीद उसके पास है। यात्री और क्रू, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, और मामले की तहकीकात जारी है।

पक्षी से टकराई इंडिगो की फ्लाइट, उड़ान रद्द

2 सितंबर को नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक और फ्लाइट 6E 812 को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उड़ान शुरू होने के कुछ ही देर बाद विमान पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद पायलटों ने सावधानी बरतते हुए विमान को वापस नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा। सुरक्षा जांच और मरम्मत के लिए फ्लाइट को उस दिन रद्द कर दिया गया। इंडिगो ने यात्रियों को परेशानी कम करने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की, साथ ही रिफंड और खाने-पीने की सुविधा भी दी। एयरलाइन ने यात्रियों से सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत