1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ क्रूजर वाहन, 7 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ क्रूजर वाहन, 7 लोगों की मौत

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 24, 2023 10:06 am IST,  Updated : May 24, 2023 10:26 am IST

किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसका शिकार एक क्रूजर वाहन हुआ है, जो श्रमिकों को ले जा रहा था। इस हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है।

cruiser vehicle accident- India TV Hindi
किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा Image Source : ANI

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक, डंगदुरु पावर प्रोजेक्ट (दचान क्षेत्र) में एक क्रूजर वाहन सड़क हादसे का शिकार हुआ है। ये वाहन परियोजना के श्रमिकों को ले जा रहा था। बचाव अभियान जारी है। 

इस घटना पर डीसी किश्तवाड़ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना का एक क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 10 लोग सवार थे, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।'

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। घटना में 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।'

ये भी पढ़ें: 

हरियाणा में ऑनर किलिंग, परिजनों ने की लड़की की हत्या, पुलिस ने जलती चिता से हड्डियां निकालकर जुटाए सबूत

IMD weather report: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए खुशखबरी, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, अगले कुछ दिन तक बारिश की संभावना

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत