1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu Kashmir News: कश्मीरी सेब पर ईरान का 'डाका', अच्छी पैदावार के बावजूद परेशान हैं व्यापारी

Jammu Kashmir News: कश्मीरी सेब पर ईरान का 'डाका', अच्छी पैदावार के बावजूद परेशान हैं व्यापारी

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Sep 19, 2022 08:07 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 08:07 pm IST

Jammu Kashmir News: कश्मीर में करीब 45 लाख लोग सेब के कारोबार से जुड़े हैं। हर साल कश्मीर से 12 से 13 हजार मीट्रिक टन सेब देश के अलग-अलग मंडियों में पहुंचता है, लेकिन इस बार ईरान से बिना टैक्स के पहुंचने वाले सेबों के कारण कश्मीर के लाल और रसीले सेब कश्मीर की मंडियों से बाहर नहीं जा पा रहे हैं।

Kashmiri Apple- India TV Hindi
Kashmiri Apple

Highlights

  • कश्मीर में सेब उत्पादक हैं परेशान
  • बाजार में पहुंच रहे सस्ते ईरानी सेब
  • कश्मीरी सेब को नहीं मिले रहे अच्छे दाम

Jammu Kashmir News: पूरी दुनिया में महशूर कश्मीरी सेब बागों में पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। हार्वेस्टिंग का काम भी बड़े ज़ोर-शोर से चल रहा है, लेकिन अच्छी पैदावार के बावजूद बाजार में सेब के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है बिना टैक्स के ईरान के सेब का देश में आना और दूसरा बांग्लादेश का इम्पोर्ट टैक्स में इजाफा करना। 

सेब की एक पेटी में 700 से 800 रुपये की लागत

 
कश्मीर में करीब 45 लाख लोग सेब के कारोबार से जुड़े हैं। हर साल कश्मीर से 12 से 13  हजार मीट्रिक टन सेब देश के अलग-अलग मंडियों में पहुंचता है, लेकिन इस बार ईरान से बिना टैक्स के पहुंचने वाले सेबों के कारण कश्मीर के लाल और रसीले सेब कश्मीर की मंडियों से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस साल सेब में अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। एक सेब की पेटी जिसमें करीब 700 से 800 रुपयों की लागत लग जाती है, वहीं उसकी कीमत बाजार में बेहद कम मिलती है, जिस के कारण हमारा माल बिक नहीं पा रहा है।

Kashmiri Apple
Image Source : INDIATVKashmiri Apple

 
सेब के कारोबार करने वाले व्यापारियों की इस चिंता को देखकर सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं। इसके तहत यह ध्यान दिया जा रहा है कि कश्मीर का सेब देश की हर मंडी तक पहुंचे, दूसरा व्यापारियों को अच्छे दाम मिले, इसके प्रयास शुरू किए गए हैं।

Kashmiri Apple
Image Source : INDIATVKashmiri Apple

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सेब व्यापारियों को हर मुमकिन मदद देने का भरोसा दिलाया है। डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर जीआर मीर ने यहां के सेब व्यापारियों से सेब की क्वालिटी को बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि दूसरे देशों से इम्पोर्ट हुए सेबों में कश्मीरी सेब बेहतर रसीले और ज्यादा किफायती हों।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत