1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिता ने ही बेटे को मारकर दफना डाला, 2 साल बाद हुआ खुलासा, मामला जानकर पुलिस भी हैरान

पिता ने ही बेटे को मारकर दफना डाला, 2 साल बाद हुआ खुलासा, मामला जानकर पुलिस भी हैरान

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 12, 2025 05:40 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 11:19 pm IST

कर्नाटक में एक पिता ने ही बेटे को मारकर दफना डाला है। हत्या के करीब 2 साल बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। इस हत्या का कारण जानकर पुलिस भी हैरान है।

karnataka hassan murder- India TV Hindi
कर्नाटक के हासन में हत्या का खुलासा। Image Source : REPORTER

कर्नाटक के हासन जिले से हत्या की एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 2 साल पुराने मर्डर का खुलासा हुआ है जिसकी कहानी सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। जिले के आलूर तालुका स्थित सन्तेबसवनहल्ली गांव में दो साल पहले हुई बेटे की हत्या का सच अब सामने आया है। पिता गंगाधर ने ही अपने बेटे रघु (32) की हत्या कर उसे घर के पास दफना दिया था। हाल ही में पिता गंगाधर की मौत होने के बाद हत्या का यह गुनाह उजागर हुआ है।

पिता ने क्यों की बेटे की हत्या?

हासन में हत्या के करीब दो साल बाद मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी पिता गंगाधर संपत्ति विवाद में अपने बेटे रघु की हत्या की थी। जानकारी के मुताबिक, मृतक रघु ने शादी के बाद तलाक ले लिया था।हत्या के बाद गंगाधर ने अपने एक और बेटे की मदद से रघु के शव को घर के पीछे एक गड्ढे में दबा दिया। कुछ दिन पहले हत्या के आरोपी पिता गंगाधर का भी निधन हो गया। इसके बाद हत्या के इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

कैसे हो गया हत्या के मामले का खुलासा?

दरअसल, गंगाधर के अंतिम संस्कार के समय परिजनों ने रघु को भी बुलाने की मांग की। यही कारण था कि रघु की हत्या का गुनाह सामने आ गया। गंगाधर के बेटे रूपेश ने रिश्तेदारों के दबाव में आकर पुलिस के सामने हत्या का राज उजागर कर दिया। मामले की शिकायत गंगाधर के रिश्तेदार पालाक्ष ने पुलिस थाने में की। पुलिस ने इंगलू गड्ढे से रघु के कंकाल के अवशेष निकाले और उन्हें हासन जिला अस्पताल भेज दिया।

हर कोण से जांच कर रही पुलिस

हत्या की यह पूरी घटना कर्नाटक के हासन जिले में आलूर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मौके से कंकाल बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल पुलिस इस जघन्य हत्या की हर कोण से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित सरला भट्ट, उम्र थी 27 साल, आतंकियों ने हॉस्टल से किया किडनैप, गैंगरेप के बाद बर्बरता के साथ मार डाला

VIDEO: हैदराबाद के एल.बी. नगर में गैंगवार, छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प, 15 के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत