1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, केदार सभा के अध्यक्ष ने किया सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन

केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, केदार सभा के अध्यक्ष ने किया सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 25, 2026 09:23 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 09:41 pm IST

केदारनाथ धाम में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम को लेकर चल रही अफवाहों का केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने खंडन किया है।

Kedarnath Yatra 2026 crowd- India TV Hindi
केदारनाथ धाम में लगा श्रद्धालुओं का तांता। Image Source : REPORTERS INPUT

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, जहां राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें।

केदारनाथ धाम के कपाट खुले

केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए आज तीसरा दिन है। साथ ही भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं बिल्कुल ठीक हैं। प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा धाम को बदनाम किया जाना बेहद निंदनीय है। 

दिन-रात इंतजाम में जुटा प्रशासन

केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य उमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि बीकेटीसी एवं जिला प्रशासन के नेतृत्व में अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोग असत्य और भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से निश्चिंत होकर केदारनाथ धाम आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंदिर और जिला प्रशासन, सब मिलकर दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। केदारनाथ में किसी तरह की अव्यवस्थाएं नहीं हैं। मंदिर में दर्शन के लिए यात्रियों के लिए टोकन व्यवस्था की गई है, जिससे जल्दी दर्शन हो रहे हैं।

केदार सभा ने किया भ्रामक खबरों का खंडन

केदार सभा के सदस्य संजय तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का केदारनाथ में स्वागत करते हुए कहा कि अब बाबा भैरवनाथ के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने कहा शासन, प्रशासन, केदार सभा एवं स्थानीय लोगों द्वारा केदारनाथ आने वाले यात्रियों के ठहरने, दर्शन और खाने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया में केदारनाथ धाम के बारे में चल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत