1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेटे का इंजीनियरिंग कॉलेज में कराना था एडमिशन, नहीं हुआ फीस का जुगाड़ तो पिता ने छोड़ दी दुनिया

बेटे का इंजीनियरिंग कॉलेज में कराना था एडमिशन, नहीं हुआ फीस का जुगाड़ तो पिता ने छोड़ दी दुनिया

 Published : Aug 04, 2025 02:08 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 02:08 pm IST

केरल के पथनमथिट्टा जिले से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। यहां अपने बेटे के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए पैसों का जुगाड़ नहीं कर पाने से परेशान पिता ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

केरल के पथनमथिट्टा जिले में अपने बेटे के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाने से परेशान होकर उसके पिता ने जंगल में आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान वी. टी. शिजो (47) के रूप में हुई और वह मूंगामपारा जंगल में रविवार शाम फंदे से लटका मिला। उनके बेटे को तमिलनाडु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिल गया था, लेकिन इसके लिए फीस देने में परिवार असमर्थ था। ऐसे में उन्होंने मौत को गले लगाना मुनासिब समझा और जंगल में फांसी लगा ली।

12 साल से बकाया वेतन का इंतजार कर रहा था परिवार

रिश्तेदारों ने बताया कि शिजो को बहुत अधिक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। उनकी पत्नी सहायता प्राप्त स्कूल में शिक्षिका के तौर पर नौकरी करती थी, जिसकी नियुक्ति को इस साल की शुरुआत में अदालत द्वारा मंजूरी दी गई थी। शिजो अपनी पत्नी के 12 वर्षों के बकाया वेतन की उम्मीद कर रहे थे। उनकी पत्नी को इस वर्ष फरवरी से वेतन मिलना शुरू हो गया था, लेकिन कथित तौर पर जिला शिक्षाधिकारी (DEO) कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पिछले 12 वर्षों के बकाया भुगतान में देरी की जा रही थी।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का मानना है कि परिवार की आर्थिक तंगी और कॉलेज में प्रवेश के लिए धन जुटाने में असमर्थता के कारण यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: 'शमशाद ने मुझे...अब कैसे बच्चों को मुंह दिखाऊंगी', वीडियो में अफसाना ने बताई सच्चाई, किया सुसाइड

प्रेमी के साथ भागी 4 बच्चों की मां, आहत होकर पति ने कर लिया सुसाइड; पत्नी ने फोन पर कही थी ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत