1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रुद्रप्रयाग : गौरीकुंड में भारी बारिश, लैंडस्लाइड से दुकानें क्षतिग्रस्त, 10 से ज्यादा लोग लापता

रुद्रप्रयाग : गौरीकुंड में भारी बारिश, लैंडस्लाइड से दुकानें क्षतिग्रस्त, 10 से ज्यादा लोग लापता

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 04, 2023 07:32 am IST,  Updated : Aug 04, 2023 10:13 am IST

उत्तराखंड के गौरीकुंड में बारिश कहर बरपा रही है। देर रात मूसलाधार बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटना हुई है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : पीटीआई

Landslide in Gaurikund:  रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में कल देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड में दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।10 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। जिला प्रशासन की टीम के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ़ भी मौके पर मौजूद है।

डाक पुलिया के सामने लैंडस्लाइड

जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते देर रात 12 बजे के आसपास डाक पुलिया के सामने लैंडस्लाइड की घटना हुई है। क्षतिग्रस्त दुकानों में कुछ लोगों दबे होने की आशंका है। करीब 10 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बारिश के चलते मंदाकिनी नदी अपने पूरे उफान पर है। रेस्क्यू के कामों काफी दिक्कतें आ रही हैं।

बता दें कि आज से 10 साल पहले वर्ष 2013 में केदारनाथ में जो जलप्रलय आया था उस दौरान गौरीकुंड में भी भारी तबाही हुई थी। 

(रिपोर्ट-इंदर बिष्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत