1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर सीएम ने केंद्रीय सुरक्षाबलों को दे दी सलाह, किसी कार्रवाई से पहले हमें सूचित करें

मणिपुर सीएम ने केंद्रीय सुरक्षाबलों को दे दी सलाह, किसी कार्रवाई से पहले हमें सूचित करें

 Published : Mar 15, 2024 07:19 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 07:33 am IST

सीएम बीरेन सिंह ने केंद्रीय सुरक्षा बलों से कहा है कि वे राज्य में कोई भी अभियान चलाने से पहले राज्य सरकार को सूचित करें।

एन बीरेन सिंह। - India TV Hindi
एन बीरेन सिंह। Image Source : PTI

मणिपुर में बीते कई महीनों से जारी हिंसा का दौर अब थोड़ा शांत होता दिखाई दे रहा है। राज्य में केंद्रीय सुरक्षाबलों की बड़े स्तर पर तैनाती हो रखी है और हिंसा से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हालांकि, इस बीच मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सलाह जारी की है। सीएम बीरेन सिंह ने केंद्रीय सुरक्षा बलों से कहा है कि वे राज्य में कोई भी अभियान चलाने से पहले राज्य सरकार को सूचित करें ताकि क्षेत्र में नाजुक शांति की स्थिति में कोई खलल न पड़े। 

तीन लोगों की गिरफ्तारी

दरअसल, सुरक्षा बलों प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के पामबेई धड़े के तीन सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से संवाददाताओं ने मुद्दे पर सवाल पूछा। इस सवाल पर मणिपुर सीएम ने कहा कि हम इन गिरफ्तारियों की असल वजह नहीं जानते। हमें बताया गया कि बाहरी क्षेत्र में उनकी संलिप्तता के कारण गिरफ्तारियां की गयीं।

राज्य को पहले सूचित किया जाए

मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने अपने बयान में ये स्पष्ट नहीं किया कि बाहरी क्षेत्र से उनका क्या तात्पर्य है। उन्होंने कहा कि मैंने केंद्र को यह सूचित करवाया है कि भविष्य में यदि कोई गिरफ्तारी की जानी है तो राज्य को पहले सूचित किया जाए, क्योंकि दो:तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद शांति वार्ता संभव हो पायी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- गेहूं की फसल के बीच 104 किलो से ज्यादा अफीम के पौधे जब्त, खेत मालिक पहुंचा जेल


ममता बनर्जी के माथे और नाक पर लगे 4 टांके, डॉक्टर बोले- पीछे से 'धक्का' लगने से गिरी थीं सीएम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत