नई दिल्ली: मणिपुर यौन हिंसा के वीडियो में नजर आईं दोनों महिलाओं ने न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी ओर से नई याचिका दायर की गई है। इस मामले की सुनवाई आज सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच करेगी।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि मणिपुर में महिलाओं को न्यूड घुमाने के मामले में सीबीआई ने मणिपुर पुलिस की एफआईआर को टेकओवर कर लिया है। सीबीआई ने केस रजिस्टर करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में छेड़खानी समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जो सेक्शन मणिपुर की एफआईआर में थे, उन्हें ही रजिस्टर किया गया है। सीबीआई ने ये कार्रवाई गृह मंत्रालय के निर्देश पर की है। डीओपीटी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस एफआईआर को दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें:
झारखंड: मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़, 18 लोगों के खिलाफ FIR
भारत में पहली बार मोबाइल से कॉल कब की गई थी? इस कंपनी के हैंडसेट का हुआ था इस्तेमाल
संपादक की पसंद