1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस राज्य के पत्रकारों को मिलेगी पेंशन, जानिए किस सीएम ने की घोषणा

इस राज्य के पत्रकारों को मिलेगी पेंशन, जानिए किस सीएम ने की घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2022 01:26 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 01:26 pm IST

 मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने पत्रकारों के हित में एक अहम घोषणा की है। जोरमथंगा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में पत्रकारों को बढ़ावा देने तथा उनकी सहायता करने के लिए कई कदम उठा रही है।

Mizoram CM- India TV Hindi
Mizoram CM Image Source : FILE PHOTO

आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने पत्रकारों के हित में एक अहम घोषणा की है। जोरमथंगा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में पत्रकारों को बढ़ावा देने तथा उनकी सहायता करने के लिए कई कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही श्रमजीवी पत्रकारों के लिए पेंशन योजना भी शुरू की जाएगी।जनमत को आकार देने में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मिजोरम की प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने और उसकी रक्षा करने में उनकी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 

‘मिजोरम जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन’ (एमजेए) की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जोरमथंगा ने कहा, ‘हमारी सरकार, पत्रकारों के कल्याण को प्राथमिकता देती है और जल्द ही उन्हें लाभान्वित करने के लिए एक पेंशन योजना शुरू करेगी। इस पर काम किया जा रहा है।’ राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भी 193 सदस्यीय एमजेए को 50 साल पूरे करने पर बधाई दी।

गौरतलब है कि हरियाणा, राजस्थान की सरकारों ने भी पूर्व में पत्रकारों की पेंशन योजना से जुड़े प्रावधान किए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पूर्व में वरिष्ठ पत्रकारों के हितार्थ राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार पेंशन (सम्मान) योजना के नियमों में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत