1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में PM मोदी की सुरक्षा के लिए लगाई गई रस्सी में फंसकर बाइक सवार की मौत

केरल में PM मोदी की सुरक्षा के लिए लगाई गई रस्सी में फंसकर बाइक सवार की मौत

 Published : Apr 15, 2024 11:35 am IST,  Updated : Apr 15, 2024 11:38 am IST

प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजाम के तहत रस्सी बांधी गई थी, उसी में फंसकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के परिवार का कहना है कि बिना किसी चेतावनी के सड़क पर रस्सी बांध दी गई और रात में रस्सी को देख पाना बेहद मुश्किल था।

bike accident- India TV Hindi
सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

केरल के कोच्चि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम के तहत बांधी गई एक रस्सी में फंसकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार रात साढ़े 10 बजे हुए इस हादसे में वडुथाला के रहने वाले मनोज उन्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्नी को पास के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मृतक के परिवार ने क्या कहा?

उन्नी के परिवार का कहना है कि बिना किसी चेतावनी के सड़क पर रस्सी बांध दी गई और रात में रस्सी को देख पाना बेहद मुश्किल था। मृतक के एक रिश्तेदार ने संवाददाताओं को बताया, ''प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजाम के तहत रस्सी बांधी गई थी। रात के वक्त रस्सी दिखे, इसके लिए न तो कोई फीता बांधा गया था और ही कोई संकेत चिह्न लगाया गया था।''

PM मोदी का यह केरल का छठा दौरा

प्रधानमंत्री मोदी आज केरल में भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  पहली अलाथुर सुबह 11 बजे और दूसरी अत्तिंगल दोपहर दो बजे होगी। सूत्रों ने कहा कि 26 अप्रैल के चुनावों के लिए भाजपा के लिए समर्थन बढ़ाने के उद्देश्य से, वह 15 अप्रैल को दो जिलों में से प्रत्येक में दो सार्वजनिक बैठकों में भाग लेंगे। यह पीएम मोदी का केरल का छठा दौरा है। (भाषा)

यह भी पढ़ें-

बहन की शादी के लिए मैरिज हॉल बुक कर लौट रहे थे 2 भाई, सड़क दुर्घटना में हुई दोनों की मौत

दिल्ली में लाल किले के पास कैब ड्राइवर की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश; सो रहे भिखारी को भी लगी गोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत