1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुनिया के इन देशों में नहीं है Waqf, भारत में वक्फ बोर्ड की कितनी है संपत्ति? जानकर उड़ जाएंगे होश

दुनिया के इन देशों में नहीं है Waqf, भारत में वक्फ बोर्ड की कितनी है संपत्ति? जानकर उड़ जाएंगे होश

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 02, 2025 01:19 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 01:49 pm IST

दुनिया के कई ऐसे इस्लामिक देश हैं जहां वक्फ नहीं है। भारत में सबसे ज्यादा वक्फ की संपत्ति है जो रक्षा और रेलवे मंत्रालय के बाद तीसरे नंबर पर है। जानिए किस राज्य में वक्फ की कितनी संपत्ति है?

भारत में रेलवे और रक्षा मंत्रालय के बाद सबसे ज्यादा जमीन अगर किसी के पास है तो वो वक्फ बोर्ड के पास है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने दिसंबर 2022 में लोकसभा में जानकारी दी थी जिसके अनुसार वक्फ बोर्ड के पास 8,65,644 अचल संपत्तियां हैं। लगभग 9.4 लाख एकड़ वक्फ की जमीनों की अनुमानित कीमत 1.2 लाख करोड़ है। गैर सरकारी संस्था के तौर पर वक्फ के पास देश में सबसे ज्यादा जमीन है। वक्फ के पास इतनी जमीन है जिसमें दिल्ली जैसे तीन शहर बस जाएंगे। इसी वक्फ बोर्ड से जुड़े एक्ट में बदलाव के लिए केंद्र सरकार ने आज संसद में बिल पेश किया है जिसपर चर्चा जारी है। विपक्ष के नेता और मुसलमानों का एक बड़ा तबका इस बिल के विरोध में हैं। 

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वक्फ
Image Source : FILE PHOTOभारत में दुनिया का सबसे बड़ा वक्फ

किस राज्य में वक्फ की कितनी जमीन

भारत के हर राज्य में एक वक्फ बोर्ड होता है जो वक्फ की संपत्तियों का नियंत्रण करता है। देश के पांच राज्यों में वक्फ के पास सबसे ज्यादा संपत्तियां हैं और ये राज्य हैं-उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल।

हैदराबाद में ही वक्फ के पास 77,000 प्रॉपर्टीज हैं, इसीलिए इस शहर को भारत की वक्फ राजधानी कहा जाता है।  

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में वक्फ के पास 1.2 लाख संपत्तियां हैं। तेलंगाना का वक्फ बोर्ड देश का सबसे अमीर वक्फ बोर्ड है। 
पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश आता है। जहां उसके पास 1.5 लाख वक्फ संपत्तियां हैं।
कर्नाटक के बेंगलुरु, गुलबर्गा, बीदर में 30,000 से ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टीज।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मुर्शिदाबाद में ऐतिहासिक मस्जिदें और मकबरे।

सबसे मूल्यवान वक्फ संपत्ति वाले राज्य

हैदराबाद (तेलंगाना)
दिल्ली
अजमेर (राजस्थान)
मुंबई (महाराष्ट्र)

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि दुनिया के कई ऐसे इन इस्लामिक देश भी हैं जहां वक्फ नहीं है।  

ये देश हैं...

तुर्किए 
लीबिया 
मिस्र
सूडान 
लेबनान 
सीरिया 
जॉर्डन 
इराक 
ट्यूनीशिया 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत