1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NEET री-एग्जाम के पेपर के लीक और प्रश्नपत्र बिकने की अफवाहों को NTA ने किया खारिज, जानें क्या कहा

NEET री-एग्जाम के पेपर के लीक और प्रश्नपत्र बिकने की अफवाहों को NTA ने किया खारिज, जानें क्या कहा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 06, 2026 07:36 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 08:07 pm IST

NTA ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर फैलाए जा रही उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिनमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के प्रश्नपत्र के "लीक" होने या "बिकने" का दावा किया गया है।

NTA ने NEET री-एग्जाम के...- India TV Hindi
NTA ने NEET री-एग्जाम के पेपर के लीक की अफवाहों को खारिज कर दिया है। Image Source : INDIA TV

NTA Denies Paper Leak: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर फैलाए जा रही उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिनमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के प्रश्नपत्र के "लीक" होने या "बिकने" का दावा किया गया है। NTA ने इन दावों को झूठा, कपटपूर्ण और गुमराह करने के मकसद से फैलाया जाने वाला बताया है। इसको लेकर NTA ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट भी किया है।

संगठित नकल गिरोह फैला रहे अफवाह

NTA ने पोस्ट कर कहा, ''इस तरह की अफवाह फैलाना संगठित नकल गिरोहों का काम है जो स्टूडेंट्स और उनके परिवारों की चिंताओं का लाभ उठाते हैं। उनका मकसद फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर पैसे वसूलना है। इस प्रकार के सभी दावे मनगढ़ंत हैं।''

परीक्षा की प्रक्रिया की निष्पक्षता है बरकरार

NTA कुछ बातें स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को साफ करना चाहता है:

  1. परीक्षा की प्रक्रिया की निष्पक्षता पूरी तरह बरकरार है। सभी कैंडिडेट्स के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर मुमकिन सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
  2. एनटीए सक्रिय तरीके से आपत्तिजनक चैनलों, अकाउंट्स और कंटेट की पहचान कर संबंधित प्लेटफार्मों और साइबर अपराध अधिकारियों को इसकी खबर दे रहा है ताकि उन्हें तुरंत हटाया जा सके और एक्शन लिया जा सके।
  3. NTA, कानून प्रवर्तन और साइबर अपराध अधिकारियों के सामने औपचारिक शिकायत भी दर्ज करा रहा है। इस प्रकार की धोखाधड़ी वाला कंटेट बनाना, उसे प्रसारित करना या आगे फॉरवर्ड करना और छात्रों को धोखा देने की कोशिश करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
  4. स्टूडेंट्स और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रकार के किसी भी मैसेज से न जुड़ें, न ही इसके लिए पेमेंट करें और ना ही इसे फॉरवर्ड करें। इन धोखाधड़ी वाले अनुरोधों के झांसे में न आएं।

21 जून को होना है NEET UG Re-exam

गौरतलब है कि NEET UG Re-exam आगामी 21 जून को आयोजित किया जा रहा है क्योंकि पिछली परीक्षा को कथित धांधली और पेपर लीक के सामने आने के बाद सरकार ने रद्द कर दिया था। इससे पहले NEET की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें- 'क्या गारंटी है कि नीट री-एग्जाम का पेपर लीक नहीं होगा?', अधिकारियों से पूछे गए सख्त सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत