1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत बंद के दौरान अचानक पुलिस बस का ब्रेक फेल, प्रदर्शनकारियों की अटकी सांसें; VIDEO

भारत बंद के दौरान अचानक पुलिस बस का ब्रेक फेल, प्रदर्शनकारियों की अटकी सांसें; VIDEO

 Published : Feb 13, 2026 08:17 am IST,  Updated : Feb 13, 2026 08:17 am IST

ओडिशा में भारत बंद के दौरान एक पुलिस बस अचानक अनियंत्रित हो गई और प्रदर्शन स्थल की ओर लुढ़कने लगी। मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया कि ब्रेक फेल होना कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि बंद को बाधित करने के लिए साजिश है। उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल और गरमा गया।

odisha police bus brake fail- India TV Hindi
ब्रेक होने के बाद अचानक बस भीड़ की ओर बढ़ गई। Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा में भारत बंद के दौरान रायगड़ा के सिरीगुड़ा चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रदर्शन के बीच एक पुलिस बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया और बस भीड़ की ओर बढ़ गई। गनीमत रही कि किसी प्रदर्शनकारी को चोट नहीं लगी, लेकिन मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ट्रैफिक में फंसी बस अचानक हुई अनियंत्रित

जानकारी के अनुसार, सिरीगुड़ा चौक के पास कई ट्रेड यूनियनों द्वारा व्यस्त सड़क पर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक में फंसी एक पुलिस बस अचानक अनियंत्रित हो गई और प्रदर्शन स्थल की ओर लुढ़कने लगी। वहां यूनियन नेताओं के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां बस की चपेट में आ गईं और टूट गईं। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन प्रदर्शनकारियों में गुस्सा फैल गया।

बंद को बाधित करने की साजिश- मजदूर नेता

मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया कि ब्रेक फेल होना कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि बंद को बाधित करने के लिए साजिश है। उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल और गरमा गया। कुर्सियों के टूटने और अचानक मची भगदड़ से कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करने लगे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पहले से ही भारत बंद के कारण ओडिशा के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित था, इस घटना ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया।

घटना का वीडियो आया सामने-

सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर उठे सवाल

सूचना मिलते ही रायगड़ा के एसडीपीओ और आईआईसी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर हालात को शांत करने की कोशिश की। काफी समझाइश और चर्चा के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और कानून-व्यवस्था बहाल की गई। फिलहाल इस घटना ने भारत बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: नोएडा में गाड़ी खड़ी कर शराब लेने गया था ड्राइवर, अचानक फिसलकर नाले में जा घुसी कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत